गढ़ दिया लाल अपने

जब गौरा चलीं स्नान करने
तब लेप लगाईं तन पर अपने
तन से लेप उतारा माँ ने
उसी लेप से गढ़ दिया लाल अपने

लाल को मॉं ने प्रहरी बनाया
शिव जी से उसने रण मचाया 
रुद्र ने  काट दिए शीश उसके 
मॉं देख बिलखीं लाल अपने

जब गौरा चलीं स्नान करने 
तब लेप लगाईं तन पर अपने
तन से लेप उतारा मॉं ने 
उसी लेप से गढ़ दिया लाल अपने 

बेहाल गौरा को देख भोला डरे
सब देव मिल मॉं से विनती करें
गज शीश से लाल में प्राण मिले
मॉं हर्षाईं देख लाल अपने 

जब गौरा चलीं स्नान करने 
तब लेप लगाईं तन पर अपने 
तन से लेप उतारा मॉं ने
उसी लेप से गढ़ दिया लाल अपने 








Comments

Popular posts from this blog

बोर्ड रिजल्ट और समाज की सोच

जाना अधिकार है , बुलाया जाना सुख

मन की गाॅंठें