बोर्ड रिजल्ट और समाज की सोच

           सारे बोर्ड के रिजल्ट आ चुके हैं और इस समय मैं विचलित हूॅं । इसलिए नहीं कि मेरे किसी खास का नम्बर कम आया है बल्कि इसलिए कि क्या जिन बच्चों ने बोर्ड की परिक्षा दी है , उनसे उनका रिजल्ट पूछना चाहिए या नहीं ।
             मेरे बच्चों का कहना है कि ," तुम क्यों रिजल्ट पूछती हो, लोग खुद ही बता देंगे ।"  वैसे मैं केवल अपने खास का ही बोर्ड रिजल्ट पूछती हूॅं , किसी भी कॉम्पटीशन का नहीं । 
          मेरा बेटे ने जब दसवीं की परीक्षा दी थी‌ तब वो घर का पहला बच्चा था तो उस समय मैंने खुद सबको फोन से सूचित किया था , जिनको सूचित नहीं कर पाई उन्होंने फोन कर पूछा और मैंने सबको बताया भी । ज्यादातर लोगों को केवल पर्सेंट से मतलब था केवल भइया ने ही हर विषय का नंबर पूछा था । वो ना केवल हर विषय का नंबर पूछता है वरन् भतीजों का नंबर अलग-अलग बताता भी है ।
             बच्चों का बोर्ड का रिजल्ट क्यों नहीं पूछना चाहिए , मुझे समझ नहीं आता । मुझे लगता है कि बच्चों से ज्यादा बच्चों के माॅं - बाप ने रिजल्ट को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है । बच्चों का नम्बर कम आएगा तो लोग क्या कहेंगे , इसकी परवाह ज्यादा होती है।
         मेरा मानना है कि कम - ज्यादा जितना भी नम्बर आए बस माॅं - बाप को बच्चों के साथ सदैव खड़े रहना चाहिए । कुछ लोग यह कह सकते हैं कि इनके बच्चे पास हो गए तो ऐसा बोल रहीं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है । 

        आद्या जब बारहवीं में थी तब उसको लग रहा था कि बारहवीं में वो फेल हो जाएगी और‌ क्लैट में नहीं हुआ तो सब ताना मारेंगे । उस समय मैंने केवल इतना कहा था कि ,"फेल तो होगी नहीं और हो गई तो दुबारा दे देना, जहाॅं तक क्लैट की बात है तो मुझसे तो कोई कुछ बोलेगा नहीं और अगर बोला तो मैं जवाब दे दूॅंगी ।" 
         हाॅं, कुची के दसवीं की परीक्षा के परिणाम में संतुष्ट नहीं थी क्योंकि उसके उस विषय में नम्बर कम थे जिसमें वो कभी भी 95 से कम नहीं पाता था । तो भी मुझे या मेरे पतिदेव को किसी के रिजल्ट पूछने बुरा नहीं लगा ।

             हम सब यह अच्छी तरह से जानते हैं कि दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट से भविष्य तय नहीं होता, यह बात "12 th फेल " फिल्म से साबित होता है और यदा - कदा अन्य सफल व्यक्ति भी बताते रहते हैं । 
      
      हर बच्चा केवल पढ़ाई के लिए नहीं बना होता । हर बच्चे में अलग - अलग प्रतिभा होती है और मेरा मानना तो यही है कि बच्चों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
    
      अंत में मैं यही कहूॅंगी कि आज के व्यस्त समय में लोग केवल अपने करीबी का ही रिजल्ट जानना चाहते हैं और मैं भी केवल उन्हीं से पूछती हूॅं जो मेरे बहुत करीब है । 
 
  अब आप लोग ही मुझे बताइएगा कि रिजल्ट पूछना चाहिए या नहीं ।
       
           

Comments

  1. So nice aunty🥰

    ReplyDelete
    Replies
    1. समाज के हिसाब से तो रिजल्ट पूछना सही है भी और नहीं भी क्योंकि हर बच्चा अपने आप में खास होता है यदि नंबर कम हो या ज्यादा हूं परंतु माता पिता को हर हर में अपने बच्चों के साथ खड़े रहना चाहिए हर बच्चे की क्षमता और प्रतिभा अलग-अलग होती है हमें अपने बच्चों की तुलना किसी दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए आज के समाज के सो के हिसाब से बच्चों का रिजल्ट पूछना उनकी क्षमता को और प्रतिभा को कम समझना इससे बच्चा अपने ऊपर एक प्रेशर महसूस करता है और इस सब में उसके प्रतिभा कहीं तभी रह जाती है नंबर कम हुए ज्यादा हो कोई फर्क नहीं पड़ता इसका अच्छा खासा उदाहरण एक 12th फैल भी है हर बच्चा अपने आप में खास होता है इसीलिए हमें अपने बच्चों का सदा साथ देना चाहिए और उसकी भावनाओं को समझना चाहिए 🙏🙌

      Delete
  2. बहुत सुंदर और संवेदनशील विचार।
    रिजल्ट पूछना गलत नहीं है, लेकिन पूछने का तरीका और भावना बहुत मायने रखती है। अगर अपनापन, चिंता और प्रोत्साहन हो तो बच्चों और अभिभावकों को अच्छा ही लगता है।

    आज सच में समाज ने अंकों को प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है, जबकि हर बच्चे की क्षमता और प्रतिभा अलग होती है। ऐसे समय में बच्चों के साथ बिना शर्त खड़े रहना ही सबसे बड़ी बात है।

    आपने एक माँ के रूप में जो दृष्टिकोण रखा है, वह बहुत सकारात्मक और प्रेरणादायक है। 🌸

    ReplyDelete
  3. आप अकेले नहीं, बहुत लोग इस दौर से गुजर रहे हैं।
    अब बच्चों का रिज़ल्ट उनकी प्रतिभा नहीं, माता-पिता की प्रतिष्ठा का पैमाना बन गया है।

    ReplyDelete
  4. BOBBY KUMAR SINGH15 May 2026 at 10:18

    Bahut khub Kaha Aunty Aapne🙏🏻

    ReplyDelete
  5. Hm sirf unke hi result janna chahte h jo apne h aur mujhe ye competition se jyada proud hota h ... Well said buaji ... ,😊🙏

    ReplyDelete
  6. Mere bhi vichaar mai bas unhi se poochna uchit h jo bhot hi close ho baaki jinko batana hoga wo khud hi bata denge kyuki kayi logo ko aisa bhi lagta h ki kam marks aaye ho toh agla kuch soche na . Isiley jo batana chahega wo khud hi bata dega baaki toh apne close logo se poochne mai aisi koi dikkt nhi hai

    ReplyDelete
  7. Mere vichaar mein aaj kal result poochne se bacchon pe pressure padta hai aur vah khud ko compare hota hua dekh kamzor feel karte hai. Yadi 10vi aur 12vi ke result mayine nahi rakhte to unhe puchne ka matlab bhi nahi hona chahiye. Kewal boards ke percentage puchna he ye dikhata hai ki log usse aapki kabilyat ko judge karte hai.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Jo well wisher honge wo result ke aadhar par sahi guide bhi kar sakte hai. Bachchon se jyada unke parents ko kharab lagta hai, jisse bachcha pressure me ata hai

      Delete
  8. Utkarsh Pandey15 May 2026 at 10:52

    result poochna tab tak sahi hai jab tak aapka motive bache ko support karna ho na ki kisi aur se compare karke use neecha dikhana, kyunki har bache ki kismat aur talent alag hota hai aur sirf marks se career decide nahi hota. Agar sab parents aapki tarah ye samajh lein ki bacha padhai ke alawa bhi bahut kuch kar sakta hai, toh result wala din darr ka nahi balki celebrate karne ka din ban jayega—toh bas apne bacho ke saath khade rahiye, baki sab toh secondary hai!

    ReplyDelete
  9. Badhayee ka patra har wo hai jisne imtehaan diya hai, paas, fail, kam, zyada to baad ki baat hai... aur baad me to sab achcha hi hota hai!

    ReplyDelete
  10. Baccho se number puchhne se jyada achha hoga unhe exam se pahle ye kahna ki mehnat kro no . Ki na socho ... aur result aate hi nahi puchhna chahiy thode din baad puchhna jyada behtar hoga

    ReplyDelete
  11. Bahot achaa sawal uthaya apne aunty mere khayal se sirf closed ones se puchna result thik hai aur kis tareeke se aap puch rhe kis tareeke se aap bache se baat karr rhe chahe number achaa aaya ho ya nhi wo bhi bhot matter karta

    ReplyDelete
  12. Bahut hii sundar likha hai aunty aapne. Result toh har koi puchta hai ki unke bacche ke kitne aaye aur bohot log phir Alag Alag tarah ki baatein bhi banate hai lekin hume humesha apne bacchon pe vishwas hona chahiye kyuki vah agar padhayi mai nahi acha kar paaya toh kahi na kahi vah dusre cheezon mai acha hoga. Aur result puchne ki baari toh sabki aati hai kabhi humlog apne bhai beheno ka bataenge aur kabhi na kabhi humlog ka bhi puchne ka samay aaega.

    ReplyDelete
  13. Aaj Tak bhawnaon ko padhne ka koi yantra nahi nikla. Aap ko lagta hai ki aap care kar rahe ya attached ho, lekin jo kam number aane se dukhi hai, usko bhi aisa hi Lage to theek, warna kuchh samay dena chahiye ki wo bhi normal ho jaye. Mere vichar se good scene rahne par turant react kar sakte anyatha thoda waqt dena shreyaskar rahega.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

जाना अधिकार है , बुलाया जाना सुख

सोचा ना था