Posts

Showing posts from March, 2026

बीते पल

याद आते हो तुम और, वो पल , जिनमें करते थे हम बेहिसाब बेमतलब की बातें । लड़ते थे झगड़ते थे फिर भी करते थे बातें बेहिसाब , बिन मिले इतनी बातें करते थे कैसे हम जनाब ? फिर, ना जाने क्यों  बंद हो गईं बातें  खैर,कोई गिला नहीं ना है कोई शिकायत , उन पलों को याद कर  जी लेती हूॅं आज को क्या तुम्हें भी याद आते हैं  वो बीते पल ? मुझे तो याद आते हो तुम,  बस तुम ....।।

महिमा माॅं बगलामुखी की

 बगलामुखी माॅं की महिमा अपार  सुन लो कथा उनकी बारम्बार  धरती पर जब संकट छाया श्री हरि ने माॅं का ध्यान लगाया  तब ही माॅं ने लिया अवतार  सुन लो कथा उनकी बारम्बार  बगलामुखी माॅं की महिमा अपार  सुन लो कथा उनकी बारम्बार  पीत वर्ण में अद्भुत लगतीं  जिह्वा शत्रु की कर में रखतीं  संकट हरतीं हैं मॉं निर्विकार  सुन लो कथा उनकी बारम्बार  बगलामुखी माॅं की महिमा अपार  सुन लो कथा उनकी बारम्बार ।।