महिमा माॅं बगलामुखी की

 बगलामुखी माॅं की महिमा अपार 

सुन लो कथा उनकी बारम्बार 


धरती पर जब संकट छाया

श्री हरि ने माॅं का ध्यान लगाया 

तब ही माॅं ने लिया अवतार 

सुन लो कथा उनकी बारम्बार 


बगलामुखी माॅं की महिमा अपार 

सुन लो कथा उनकी बारम्बार 


पीत वर्ण में अद्भुत लगतीं 

जिह्वा शत्रु की कर में रखतीं 

संकट हरतीं हैं मॉं निर्विकार 

सुन लो कथा उनकी बारम्बार 


बगलामुखी माॅं की महिमा अपार 

सुन लो कथा उनकी बारम्बार ।।









Comments

Popular posts from this blog

सोचा ना था

मदर्स डे

अंधविश्वास मर्ज का इलाज