आ रहे हैं श्री राम



सज गया अयोध्या धाम 
गा रहे सब मंगल गान 
नगर में /अवध में आ रहे हैं श्री राम 

चौदह वर्ष वन में बिताया
रावण वध कर मान बढ़ाया 
सिया लखन संग लौटे धाम
अवध में आ रहे हैं श्री राम 

सज गया अयोध्या धाम 
गा रहे मंगल गान 
नगर में/अवध में आ रहे हैं श्री राम 

सुन खबरिया माॅं हर्षाईं / मुस्काईं
आरती थाल सजा कर लाईं
देख  भरत - शत्रुघ्न निहाल
अवध आ रहे हैं श्री राम

सज गया अयोध्या धाम 
गा रहे सब मंगल गान 
अवध में / नगर में आ रहे हैं श्री राम 


कोयल कूके मोर इतराएं
वन-उपवन पुष्प बरसाएं 
नर - नारी सब करें प्रणाम 
अवध में/ नगर में आ रहे हैं श्री राम ।।

सज गया अयोध्या धाम 
गा रहे सब मंगल गान 
अवध में / नगर में आ रहे हैं श्री राम।।
















Comments

Popular posts from this blog

सोचा ना था

बात ही बात

कर्मकांड