मइया आईं मेरे द्वार पे

भक्तों के नौ दिन बहार के

मइया आईं मेरे द्वार पे


कर लो स्वागत की तैयारी

पीला शेर है माँ की सवारी

नौ रूपों के वाहन बताने

मइया आईं मेरे द्वार पे


भक्तों के नौ दिन बहार के 

मइया आईं मेरे द्वार पे


महिमा है मइया की न्यारी

हस्त शोभे त्रिशूल है भारी

हर मइया का शस्त्र बताने

मइया आईं मेरे द्वार पे


भक्तों के नौ दिन बहार के

मइया आईं मेरे द्वार पे


मइया लागे हैं कितनी प्यारी

लीला है उनकी मनोहारी

नौ रूपों की गरिमा बताने

मइया आईं मेरे द्वार पे


भक्तों के नौ दिन बहार के

मइया आईं मेरे द्वार पे ॥

















Comments

Popular posts from this blog

बात ही बात

कर्मकांड

अनमोल पूँजी