कान्हा छठी गीत

 चलो मिल चलें सब नंद दुअरिया

आज है उनके लल्ला की छठिया

नंद गाँव में धूम मची है

ढोलक संग शहनाई बजी है

चलो मिल सब बजाए आएँ थलिया

आज है उनके लल्ला की छठिया

चलो मिल चलें सब नंद दुअरिया

आज है उनके लल्ला की छठिया

जसोदा देखें बन बावरिया

पल पल उतारें उनकी नज़रिया

चलो मिल सब दें उनको बधइया

आज है उनके लल्ला की छठिया

चलो मिल चलें सब नंद दुअरिया

आज है उनके लल्ला की छठिया

जसोदा लाएँ देखो मुरलिया

नन्द लाएँ धेनु गइया

चलो मिल सब दे उनको असिसिया  

आज है उनके लल्ला की छठिया

चलो मिल चलें सब नंद दुअरिया

आज है उनके लल्ला की छठिया।







Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बात ही बात

कर्मकांड

बिटिया रानी